सन्नी वर्मा/सीवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उगते सूर्य को अघ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। बडहरिया प्रखंड के बड़हरिया, महमूदपुर, भीमपुर, पहाड़पुर, सदरपुर, बालापुर, हरदोबारा, बहादुरपुर, कैलगढ़, चौकी, दीनदयालपुर, नवलपुर, तेतहली, बहुआरा, पकड़ी, लकड़ी नबीगंज, रसुलपुर, कुडवा, कोइरीगांवा आदि छठ घाटों पर जनसैलाब उमड़ा था। सुबह तालाब, नदियों और बनाए गए कृत्रिम घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने 36 घंटे से चला आ रहा व्रत सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर खोला। तड़के अंधेरे में ही श्रद्धालु नदी, नहर, पोखरों और कृत्रिम तालाबों के पास एकत्र हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…