Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीण क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव परिणाम जानने को टीवी व मोबाइल से चिपके रहे लोग

परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा परिणाम जानने के लिए ग्रामीणों में सुबह से उत्साह देखा गया। उन्हें परिणाम जानने के लिए रात से ही नींद नहीं आ रही थी। वे चाह रहे थे कि कब सुबह होगा और मतगणना शुरू होगा। गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के पूर्व ही लोग अपनी जरूरी कामों को निपटा लिए और लोकसभा चुनाव परिणाम जानने को ले समय होते टीवी एवं मोबाइल से चिपक गए। घरों, दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर टीवी देखने को लोगों की भीड़ उमड़ रही। जिनके के पास टीवी नहीं था वे अपनी मोबाइल से चुनाव परिणाम की जानकारी ले रहे थे और जिनके पास टीवी एवं मोबाइल नहीं था वे एक-दूसरे से संपर्क कर चुनाव परिणाम की जानकारी ले रहे थे। रिजल्ट जानने को ले राउंडवाइज उत्सुक रहे ग्रामीण : लोकसभा चुनाव परिणाम जानने को ले राउंडवाइज परिणाम जानने के लिए ग्रामीण उत्सुक थे। किस विधानसभा क्षेत्र का ईवीएम खुला और किसको किस राउंड में कितना मत मिला और आगे चल रहा है और कौन पीछे है इसकी जानकारी के लिए ग्रामीण काफी उत्सुक थे। उन्हें चुनाव परिणाम के अलावा किसी काम पर ध्यान नहीं देता था। कितने तो भोजन करना भी भूल गए थे।

सभी को सकते में डाल दिया लोस चुनाव में एनडीए की बढ़त

मतगणना के दौरान जैसे ही टीवी, मोबाइल पर दिखने लगा एनडीए की अप्रत्याशित बढ़त सभी आश्चर्य में पड़ गए और जय मोदी के नारे लगाने लगे। उनका कहना था कि ऐसा चुनाव परिणाम अपने होश भर में किसी पार्टी पक्ष में नहीं देखा गया है। ग्रामीणों का कहना था कि देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य वाकई रंग लाई है।इसलिए उनकी अप्रत्याशित जीत हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026