परवेज अख्तर/सिवान:- संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सीएबी एवं एनआरसी के विरोध में सीवान में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ ।जन मार्च का आयोजन रामराज मोड से शुरू होकर थाना रोड होते हुए पुराने बाटा मोड़ से होकर जेपी चौक तक पहुंचा । इस कानून के खिलाफ अपने रोश एवं गुस्सा को व्यक्त किया लोगों ने भारत के तिरंगे झंडे को हाथ में थामे हुए और संविधान जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद और सीएबी वापस लो के नारों लगाा रहे थे। प्रोटेस्ट मार्च जेपी चौक पर आकर के एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया जहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी दुबे की अध्यक्षता में वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया सभी वक्ताओं ने एक सुर में इस फासिस्ट कानून के खिलाफ लामबंद होने की शपथ ली और जनता उनके इस एहसास और भावना के साथ अपनी तालियों और अपने नारों का सहयोग देती रहे वक्ताओं ने बताया की सी ए ए भारत के संविधान की मूल भावना के विरुद्ध कानून है जोकि भेदभाव पूर्ण और विभाजन कारी प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है और जिसके कारण से देश में धार्मिक प्लेस द्वेष कटता और धार्मिक बर्बरता को बढ़ावा मिलता है सभा को पूर्व मंत्री विक्रम कुमार पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव मार्कंडेय दीक्षित परमात्मा राम कांग्रेस नेता एसएम फजले हक अजय तिवारी भीम आर्मी के दीपक कुमार अफजाल इकबाल सना कार्यक्रम के सहसंयोजक नेमत खान सना उल्ला खान ने सभा को संबोधित किया जबकि सभा का संचालन डॉक्टर ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महमूद हसन अंसारी प्रोफेसर हारून शैलेंद्र एहतेशाम उल हक सिद्दीकी नवीन श्रीवास्तव गोपाल प्रसाद त्रिलोकीनाथ मेराज अहमद इरशाद हुसैन साजिद बारी इंजीनियर सादिक सैयद याकूब अहमद डॉक्टर अमजद खान सैयद आजम अली रब्बानी अब्बास इरफान खान मेराज अहमद इमरान अख्तर इत्यादि ने प्रमुख थे। सभा के अंत में सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं शिवधारी दुबे ने सीए बीऔर एनआरसी के विरोध करने की शपथ करवाई और अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका कार्यक्रम के समाप्त होने पर मंच के प्रतिनिधिमंडल सदर एसडीओ से मिलकर इस कानून के विरोध के संबंध में अपना मेमोरेंडम एसडीओ के हाथों में सौंपा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…