चैनपुर उप डाक घर में डाक टिकट नहीं होने से लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन डाकघर को सहेजने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है, लेकिन सरकार के तमाम प्रयास के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार चैनपुर स्थित उप-डाकघर सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डाकघर में टिकट नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। डाक टिकट नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हो रही है। फार्म भरने वाले अभ्यर्थी का आरोप है कि डाक टिकट लेने के लिए चैनपुर स्थित उप डाकघर आते हैं, लेकिन वहां उन्हें टिकट नहीं मिलता।

इतना हीं डाकघर में 28 सितंबर से मशीन खराब होने के कारण रजिस्ट्री का कार्य ठप है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि विगत चार दिन से मशीन व प्रिंटर में अचानक खराबी आ गई है, जिससे कामकाज ठप हो गया। इस मामले में जब सोमवार को डाकघर के पोस्ट मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो डाकघर में मौजूद कर्मियों ने बताया कि बड़ा बाबू अवकाश पर हैं। डाक कर्मियों ने बताया कि डाकघर में करीब एक वर्ष से डाक टिकट नहीं आ रहा है। वहीं रजिस्ट्री करने वाली मशीन का प्रिंटर चार दिन से खराब है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026