परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की दोपहर जाम लगने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान बसंतपुर बाजार में खरीदारी करने आए तथा दूर जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। जाम ऐसा था कि इसमें वाहन को कौन कहे पैदल चलना मुश्किल हो गया था। जाम में वाहन चालक परेशान नजर आए। वहीं जाम हटाने में प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। प्रशासन द्वारा जाम पर नियंत्रण पाने के लिए एक चौकीदार तक की तैनाती नहीं की गई थी। जाम के कारण कोड़र पुल के पास से रजिस्ट्री कचहरी तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई थीं।
जाम करीब डेढ़ बजे तीन बजे तक रहा। जाम के कारण छात्र-छात्राओं व महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम का कारण सब्जी, ठेला, खोमचा वालों द्वारा दुकान लगाना तथा वाहन चालकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ी कर यात्रियों को बैठाना आदि बताया जाता है। इसके अलावा दूर-दूर से बाइक से आने वाले सड़क किनारे यत्र-तत्र बाइक खड़ी कर सामान की खरीदारी करने चले जाते हैं जो घंटों बाद लौटते हैं। इस कारण आए दिन बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। इस पर नियंत्रण पाने में प्रशासनिक पदाधिकारी मौन दिखाई देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…