Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा बाजार में गाइडलाइन अनुसार खुली अनुमति प्राप्त कपड़े की दुकाने, पहले दिन दिखी हल्की चहल कदमी

परवेज अख्तर /सिवान :
सरकार की तरफ से नए कोरोना गाइडलाइन अंतर्गत वैकल्पिक व्यवस्था कर अलग-अलग दिन दुकानों को खोले जाने का निर्देश जारी किया गया था।जिसके बाद गुरुवार को लंबी बंदी के उपरांत वस्त्र व्यवसाई गाइडलाइन का पालन करते हुए रोजी-रोटी पर पहुंचे।पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के तरवारा बाजार की बात करें तो नियमानुसार दुकानदारों ने अपने अपने दुकानों के किवाड़ खोलें, लेकिन ग्राहकों की बात करें तो आज का दिन इक्के दुक्के ग्राहकों के बीच गुजरा, तरवारा बाजार में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों का आगमन देखा गया। परंतु इनके द्वारा खरीदारी की बात करें तो अधिकांश वैवाहिक कार्यक्रम से संदर्भित जरूरी खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे थे।

आमतौर पर रोजाना बाजार पहुंचने वाले और बाजारों में होने वाली भीड़ की बात करें तो माहौल इसके विपरीत रहा, दोबारा काफी दिनों बाद धंधे पर वापसी को लेकर दुकानदारों में उत्साह देखा जा रहा था।कुछ ने बातचीत के दरमियान बताया कि रोजी-रोटी पर ग्रहण लगा हुआ था।लेकिन सरकार के नए फैसले ने राहत पहुंचाई है। बिक्री के संबंध में उन्होंने कहा कि धंधा अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही चलने की उम्मीद है।

बाजार की स्थिति सही नहीं है लेकिन उम्मीद है कि धीरे धीरे वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत अनुमति प्राप्त दुकानों के खुलने की खबर लोगों को हो जाएगी और पुनः व्यवसाय पटरी पर लौटेगा।वहीं नए गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर प्रशासन की बात करें तो जी.बी. नगर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में लगी हुई थी ताकि गाइडलाइन उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाए,और नए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026