परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथुछाप गांव में शनिवार को पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था। बताया जाता है कि नथुछाप गांव निवासी नीरज सिन्हा आॅटो चलाने का काम करते हैं। किसी बात को लेकर उनका पत्नी नीतू देवी से विवाद हो गया। इस घटना के बाद नाराज होकर उसकी पत्नी मायके जाने लगी। इस पर नीरज सिंह ने उसे मायके जाने से रोका। इससे नाराज पत्नी ने अपनी इहलीला समाप्त करने के उद्देश्य से कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां उसका इलाज खबर प्रेषण तक चल रहा था। पीड़िता को तीन बच्चे क्रमश: बालाजी कुमार (11) तथा तिरुपति कुमार (8) तथा पुत्री काजल कुमारी हैं घटना के बाद सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…