Categories: पटना

पेट्रोल महंगा हो गया है, 3-4 चक्कर लगाने से अच्छा है एक साथ निकलना, 1 बाइक पर 7 लोगों की सवारी….

पटना: बिहार से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बिना हेलमेट के एक शख्स 4 बच्चों और 2 महिलाओं को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा है। चेकिंग के दौरान जब पुलिस की नजर इस युवक पर पड़ी तो वो दंग रह गए। पुलिस वालों के रोकने पर उसने कहा कि कुछ जरूरी काम था। इसलिए एक साथ घर से निकलना पड़ा। हालांकि पुलिस ने युवक को समझाकर छोड़ दिया। लेकिन जाते-जाते युवक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या करें साहब पेट्रोल इतना महंगा हो गया है। 3-4 चक्कर लगाने से अच्छा तो एक साथ ही जाना है। मामला शिवहर जिले का है।

बाइक पर बैठे चारों बच्चों की उम्र 5 साल से कम है। पुलिस वालों ने युवक से दोबारा ऐसा ना करने की अपील की। इसके बाद उसने माफी भी मांगी। आसपास उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक को नवाब हाई स्कूल के पास रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहले तो इन लोगों को देखकर हंसने लगे। फिर हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि वो स्कॉर्पियो या बोलेरो में जितनी सवारी बैठती है उनको बाइक पर लेकर न चलें, कभी भी हादसा हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और चुटकी ले रहे हैं। कोई कह रहा है ठीक ही किया। कोई इसे यूनिक आइडिया बता रहा है। तो कुछ लोग वीडियो शेयर कर के मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026