Categories: पटना

पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार पांच लाख रुपये की लूट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत ..

पटना: बक्सर के नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापसागर के इलाहाबाद बैंक में पैसा जमा कराने पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनसे पांच लाख रुपये की लूट कर ली. इस घटना में घायल कर्मी को आनन-फानन में औद्योगिक थाना क्षेत्र के माँ शिवरात्रि अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक प्रताप सागर के समीप स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप एक कर्मी औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिबर गांव निवासी मनोज पासवान रुपया जमा कराने के लिए प्रताप सागर स्थित इंडियन बैंक के शाखा में पहुंचे हुए थे. जैसे ही वह शाखा के समीप एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश शुरु कर दी. इस बात का विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली उनके सीने में लगी जिससे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए. मौके का फायदा उठाकर अपराधकर्मी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026