Categories: छपरा

सारण में डॉक्टर से फार्मासिस्ट ने की धक्का मुक्की और गाली-गलौज, ओपीडी सेवा बाधित

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में तैनात डॉक्टर से ड्यूटी के दौरान फार्मासिस्ट के द्वारा गाली-गलौज करने और धक्का मुक्की का मामला गुरुवार को सामने आया है। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में गुरुवार को चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ड्यूटी पर तैनात थे।

उसी दौरान फार्मासिस्ट अरविंद कुमार अपनी ड्यूटी पर नही रहने पर सीएल लगाने के विवाद में चिकित्सक से उलझ पड़े और गाली ग्लौज करते हुए धक्का मुक्की कर दिए। चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि रविवार की रात्रि में उनकी ड्यूटी लगी थी उसी दौरान फार्मासिस्ट अरविंद कुमार की भी नाइट ड्यूटी लगी थी पर वे ड्युटी पर नही आए तो उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को जानकारी दी और उनके आदेशानुसार ड्यूटी से अनुपस्थित कर दिया।

उसी विवाद को लेकर गुरुवार की चिकित्सक कक्ष में पहुंचे और ड्यूटी से अनुपस्थित करनें के विवाद में गाली ग्लौज करने लगें जिसका विरोध करने पर धक्का मुक्की कर दिया गया। चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि दुर्व्यवहार की शिकायत लिखित रूप से प्रभारी चिकित्सक डॉ गोपाल कृष्ण को भेज दी गई। वही चिकित्सक ने ओपीडी सेवा को बहिष्कार कर दिया। गुरूवार की सुबह इलाज के लिए आए मरीजों को ओपीडी सेवा ठप्प रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने बताया कि चिकित्सक के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है वे सिर्फ पुछने गये थे कि उनकी उपस्थिति आपके द्वारा क्यूं काटी गई है

उपस्थिति काटना प्रभारी का काम हैं उसी को लेकर चिकित्सक के द्वारा गाली गलौज कर धक्का मुक्की किया गया। प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने फोन पर बताया कि चिकित्सक के द्वारा आवेदन दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी जांच पड़ताल में सामने आएंगी उस पर न्याय संगत कारवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026