परवेज अख्तर/सिवान :- प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत पंकज श्रीवास्तव की मौत स्वास्थ बिगड़ने के कारण सोमवार देर शाम हो गयी. मंगलवार को पीएचसी के स्वास्थ कर्मियों ने एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पंकज श्रीवास्तव मूल रूप से मैरवा के निवासी थे और गुठनी पीएचसी में डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत थे. हाल के दिनों में पीएचसी में शुरू हुये कोरोना जांच के लिये कलेक्ट किये जा रहे सैंम्पल के दौरान प्रवासियों का डिटेल ऑनलाइन डाटा दर्ज करने का दायित्व निभा रहे थे.
रविवार को अवकाश के दिन भी कैंप में आकर कोरोना जांच के लिये लोगों का ऑनलाइन पंजीयन किये और वापस घर गये. सोमवार सुबह उन्हें उल्टी और दर्द की शिकायत हुई तो किसी डॉक्टर से दिखा कर दवा लिये लेकिन पूरे दिन असहज रहे और शाम को अचानक मौत के शिकार हो गये. स्वास्थ प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा पंकज काफी सरल और सहज स्वभाव के थे. वे अपने कर्तव्य का काफी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…