राजधानी पटना में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मौर्या होटल में शुरू हो गयी। इस बार की बैठक पार्टी के लिए खास मानी जा रही हैं क्योंकि काफी अरसे के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद इस बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक तीन साल पर होती है। पिछली बैठक में लालू प्रसाद जेल में थे, लेकिन इस बार बैठक में उनके शामिल होने से पार्टी में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस मौके पर जो, पोस्टर लगाया गया है उसमें लालू प्रसाद का बड़ा फोटो लगाया गया है। पोस्टर के ऊपर में एक साइड में तेज प्रताप और तेजस्वी की फोटो लगी है और दूसरे साइड में राबड़ी देवी और नई नवेली दुल्हन राजश्री ( रेचल ) की फोटो लगाई गई है। हालांकि, इससे पहले राबड़ी देवी के साथ बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की फोटो लगी रहती थी। लेकिन इस बार पोस्टर पर मीसा भारती की जगह रेचल ने ले ली है।
आरजेडी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटना के कई इलाकों खासकर आरजेडी कार्यालय, राबड़ी आवास के बाहर और मौर्या होटल के पास की सड़कों को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है। उक्त पोस्टर में मोटे अक्षर में लिखा गया है, ” हमारे सरकार आ रहे हैं, बिहार मतलब लालू और लालू मतलब बिहार।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…