पटना: सारण जिले में एक महिला के साथ हुए छेड़खानी की घटना को बिहार पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. जिसे बिहार पुलिस को भी टैग किया गया था. इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस के द्वारा सत्यापित किया गया और घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की गयी।
बताया गया की घटना सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत लक्ष्मणचक के पास चंवर की है. इस मामले में 6 बदमाशों की पहचान की गयी. वहीँ दरियापुर थाने में 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद इस घटना में शामिल 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
वहीँ घटना में शामिल अन्य दो बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है की इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…