परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा उत्तर टोला में सोमवार की सुबह सिवान की तरफ आ रहे एक पिकअप के चालक ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान मॉर्निंग वाक पर निकली तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। मृतकों में ओरमा गांव के उत्तर टोला के सुभाष प्रसाद उर्फ ललन प्रसाद और इसी गांव की मंजू देवी शामिल हैं। जबकि घायलों की पहचान कुमारी देवी तथा उसकी पुत्री सरोज देवी के तौर पर हुई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारीगण घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की, इसके बाद बीडीओ ने मृतकों को तत्काल चार-चार लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने की घोषणा की। घटना के बाद उत्तर टोला में कोहराम मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…