परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय पुलिस की सक्रियता से गुरुवार की रात एक बोलेरो पिकअप चोरी होने से बच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की मध्य रात्रि मुरारपट्टी गांव निवासी इंद्रजीत पटेल के दरवाजे पर बेलोरो पिकअप खड़ी थी,जिसे चोर लेकर भागने लगे। इसी बीच पुलिस की गश्त पार्टी को देख पंजवार- गम्हरिया-हरनाथपुर मुख्य सड़क पर गाड़ी छोड़कर पंजवार गांव के उत्तर दिशा में फरार हो गए। सअनि धनेजर यादव पुलिस बल के साथ इसी सड़क पर शराबियों को पकड़ने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी बीच पिकअप लेकर भाग रहा चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर थाने लाया। गाड़ी रघुनाथपुर निवासी धनजी प्रसाद की बताई जाती है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार बताया कि गाड़ी की कागजात जांच कर गाड़ी को छोड़ दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…