Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस सहित मुखिया पति गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : समकालीन अभियान के तहत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन राजपुर मार्ग के बीच मिर्जापुर गांव के समीप गुरुवार की रात वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने नरहन पंचायत के मुखियापति सुनील सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया पति के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद मुखिया पति को गिरफ्तार कर एएसआई कमरुद्दीन सहित अन्य मौजूद पुलिस बल ने गिरफ्तार कर थाना लाया। मुखिया वहीं जांच के क्रम में बाइक का कागजात नहीं देने पर बाइक भी जब्त कर लिया गया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच की जा रही थी। तीन गोली जो 7.38 एमएम एवं एक पिस्टल बरामद है। जब्त बाइक (बीआर 29 एसी 2518) अवैध हथियार बरामदगी मामले में मुखिया पति पर प्राथमिकी थाना कांड संख्या 171/18 दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद पंचायत में मची अफरा-तफरी

गुरुवार की रात वाहन जांच के दौरान नरहन पंचायत की मुखिया पति सुनील कुमार सिंह को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया, इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई पंचायत सहित आसपास के गांव में लोगों में सनसनी फैल गई। गिरफ्तारी के बाद पंचायत के ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

गांव लौटने के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

नरहन पंचायत की मुखियापति रघुनाथपुर के तरफ से अपने गांव जा रहा था। इसी क्रम में उनकी गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस प्रशासन अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है कि हथियार कहां से लाया था और किसका हथियार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ की गई लेकिन इसके द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों द्वारा मनाई जा रही है खुशी

गुरुवार की रात वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ मुखिया पति की गिरफ्तारी होने के बाद विपक्षी दलों के लोगों द्वारा जश्न मनाने का सिलसिला जारी था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026