परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित इम्मानुएल आवासीय विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को निदेशक बीके मैथ्यू के नेतृत्व में प्लास्टिक के प्रयोग से मुक्त को लो संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि प्लास्टिक से बने हुए वस्तु का इस्तेमाल करने से बचें एवं कपड़ा, कागज एवं जुट से बने हुए थैलों का ही इस्तेमाल करें। प्राचार्या मिनी वर्गीस ने कहा कि प्लास्टिक मानव जीवन के साथ पृथ्वी वातावरण के लिए खतरा पैदा कर रहा है। प्लास्टिक बीमारियों एवं प्रदूषण को जन्म देता है। बच्चों सहित शिक्षकों ने प्रचार वाहन के साथ पूरे बाजार में घूम प्लास्टिक दुष्प्रभाव को रोकने के लिए रैली निकाली गई और पर्ची भी बांटी गई। बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब के बीच प्लास्टिक के रोकथाम सबंधी गीत एवं नृत्य कला प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रशासक मनु वर्गिस,अतिरिक्त प्राचार्य प्रभुनाथ पांडेय, साजी, बिंजु जार्ज, संजीव श्रीवास्तव, अनीश ग्रेगोरी, विजय प्रसाद, नागभूषण पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…