Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे 385 स्वच्छताग्राही

परवेज़ अख्तर/सीवान:- मोतिहारी में 10 अप्रैल को पीएम मोदी के कार्यक्रम में 385 स्वच्छताग्राही शामिल होंगे। इनमें यूपी के 322 व राजस्थान के पांच स्वच्छताग्राही भी शामिल हैं। कार्यक्रम में पीएम स्वच्छता के संदर्भ में स्वच्छताग्राहियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पूर्व स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत शौचालय निर्माण की जानकारी बुधवार को डीएम महेन्द्र कुमार ने दी। बताया कि प्रत्येक पंचायत में दो सौ शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए यूपी व राजस्थान से आए स्वच्छताग्राही के साथ मिलकर स्थानीय स्वच्छताग्राही लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। मॉर्निंग व इवनिंग फॉलोअप कार्यक्रम चल रहा है। लक्ष्य को पूरा करने की चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि 70 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरुप 50 फीसदी जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। ट्रिगरिंग कार्यक्रम की चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि सीएलटीस यानी समुदाय आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में लोगों को शौचालय निर्माण को लेकर अपनी मानसिकता बदलने की जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जबकि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस अभियान को सफल बनाने में जीविका दीदी भी शामिल हैं। स्कूलों में दो से 9 अप्रैल तक विभिन्न प्रतियोगिताएं स्वच्छता पर केन्द्रित होंगी, वहीं प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। मौके पर डीडीसी विधुभूषण चौधरी व डीआरडीए के निदेशक रंजन कुमार चौहान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026