बड़ी खबर

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे A(+) ब्लड ग्रुप वाले विशेष सुरक्षा गार्ड

न्यूज़ डेस्क:- बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार दौर पर हैं। इस बार महात्मा गांधी की कर्मभूमि चांपरण से स्वच्छता मिशन को नई धार देने की कोशिश करेंगे। पीएम के मोतिहादी दौरे पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। पीएम मोदी मोतिहारी में आयोजित ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने के लिए देश से अपील करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे इंडियन एयरफोर्स के विमान से पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से 10 बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से मोतिहारी जाएंगे। फिर दोपहर दो बजे मोतिहारी से वापस पटना एयरपोर्ट पर आएंगे और दो बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एएसएल की बैठक हुई. इसके बाद एसपीजी के एआईजी एएन दत्त ने डीएम, एसएसपी और एयरपोर्ट डायरेक्टर के साथ सभी स्थलों का निरीक्षण किया. डीएम कुमार रवि ने बताया कि पटना एयरपोर्ट और उसके बाहरी घेरे में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप ए-पॉजिटिव होने की वजह से उनकी सुरक्षा में ए-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के जवानों की तैनाती भी की गई है. साथ ही अस्पतालों में भी इसकी व्यवस्था करने का आदेश दे दिया गया है। विशेष परिस्थिति के मद्देनजर एयरपोर्ट से राजभवन तक और राजभवन से आईजीआईएमएस शेखपुरा तक रूट लाइनिंग की व्यवस्था रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026