Siwan News

कवि सम्मेलन में कवियों ने दिया शांति संदेश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन प्रखंड में सोमवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज आए कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उस्ताद शायर कमर सिवानी तथा संचालन शायर डॉ. जाहिद सिवानी ने की। उक्त कार्यक्रम में जाहिद सिवानी ने होली में मंदिर के पुजारी हे भगवान’ शेर पढ़कर महफिल को बसंत ऋतु के आगमन का एहसास कराया। डॉ. मुस्ताक अहमद ने शेर के माध्यम से देश के मौजूदा हालात पर एक नजर डालते हुए कहा-अब हर ख्वाब व ख्यालात से डर लगता है,दिन बुरे हो तो हर एक बात से डर लगता है’। आरआर सुशील ने नौतन की तारिफ फिर हमें इस गांव में आना बड़ा अच्छा लगा, उस पुरानी याद में जाना बड़ा अच्छा लगा, कहकर की। सफीर मखदमी ने वह दूर से जख्मी की तरफ देख रहा था, मरहम लिए आया न मसीहा मेरे आगे’ शेर से लोगों के दिलों में उतरने की कोशिश की। परमहंस मिश्र प्रचंड ने दुश्मनी छोड़िए मित्र बन जाइए’ पढ़कर विश्व शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष कमर सिवानी ने किया। मौके पर युवा नेता श्रीनिवास यादव, डॉ. कृष्णमोहन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद मुखिया, जनार्दन प्रसाद, प्रसिद्ध कुमार, योगेंद्र प्रसाद, रतन मणि, नसरुल्लाह अंसारी, जयप्रकाश साह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026