Tarwara Hindi News

शराब बरामदगी मामले में तरवारा पुलिस व उत्पाद विभाग को मिली सफलता

परवेज़ अख्तर/सीवान:
यूपी से शराब की खेप नौतन के रास्ते सीवान लाए जाने की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के समीप औचक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब से लदी बोलेरो जप्त कर लिया। इस दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा यूपी से शराब की खेप नौतन के रास्ते सीवान लाए जाने की सूचना के बाद टीम गठित कर एसआई उमेश चंद्र राय अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बंका मोड़ पर यूपी से सीमा पार कर आ रहे सभी वाहनों की औचक सघन तलाशी शुरु कर दी गयी।

पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। बोलेरो की सघन तलाशी के दौरान 1710 बोतल देसी शराब बंटी बबली बरामद किया गया। इसके बाद बोलेरो को जप्त कर लिया गया गिरफ्तार बोलेरो चालक से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत बोलेरो चालक को जेल भेज दिया गया। मौके पर एसआई अजीत कुमार सुमेधा कुमारी व उत्पाद बिभाग के जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026