परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर मध्य विद्यालय के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बाइक समेत एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया था कि पूर्वी हड़सर मध्य विद्यालय के समीप शराब की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है.
जिसके बाद थाना प्रभारी अचानक छापेमारी कर एक युवक को विदेशी शराब के साथ पकड़ लिया. युवक की पहचान दारौंदा गांव निवासी प्रभुनाथ साह के लड़के पप्पू साह के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी कई बार शराब मामले में जेल जा चुका है. जिस गाड़ी पर शराब पाया गया उस गाड़ी का नंबर है बीआर 29 के 5544. दरौंदा पुलिस ने थाना कांड संख्या 104/2021 में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…