भगवानपुर में मारपीट के मामले में पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार, जेल

तीन लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना के गोपालपुर बड़ौरा गांव में रविवार को हुये जानलेवा हमले में तीन तरफ से लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों तरफ से आठ लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. चन्दन राम गोपालपुर बड़ौरा निवासी के आवेदन पर केश्वर राय, वकील राय, अभिषेक कुमार, सरोज कुमार, संतोष यादव, रोहित कुमार कुल छः लोगों को आरोपी बनाते हुए मारपीट, गाली-गलौज तथा जाति सूचक शब्द कहते हुए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस सभी छह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. दूसरी तरफ इस हमले में वकील राय ग्राम सोनिया थाना जनता बाजार जिला सारण के आवेदन पर मुनेश्वर राम, दीपक राम एवं चन्दन राम सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध घेर कर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

पुलिस आरोपी चन्दन राम एवं जीतू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. इसी घटना के एक पक्ष मोहन भगत गोपालपुर बड़ौरा जिसके घर मारपीट करने के बाद आरोपी छुपे थे  ने थाने में आवेदन देकर चन्दन राम, जीतू राम सहित 50 से 100 अज्ञात लोगों पर घर पर हमला करने,तोड़फोड़ करने तथा छिपे लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.विदित हो कि रोलेक्स उतारने के क्रम में तू-तू मैं-मैं के बाद सोनिया गांव के लोग गोपालपुर बड़ौरा गांव के महादलित लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिए थे. इसके बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद भागकर मोहन भगत के घर मे जाकर छुप गए थे. सूचना पाकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने स्वंय पुलिस बल के साथ पहुंच कर बड़ी घटना घटने से बचाया.इसी मामले में दोनों पक्षो से मिलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026