Tarwara Hindi News

तरवारा बाजार से पुलिस ने शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

कपड़े की दुकान की आड़ में कर रहा था शराब का धंधा

परवेज अख्तर/सिवान:- तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड स्तिथ एक गारमेंट्स की आड़ में अवैध शराब के धंधे में लिप्त एक कारोबारी को पुलिस ने शराब के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार कारोबारी तरवारा कुर्म टोला निवासी भुआली सिंह बताया जा रहा है. इस संबंध में जीवी नगर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की तलाश लंबे समय से तलास थी.जिसे गुप्त सूचना के आधार पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि एक पखवारे पूर्व गिरफ्तार भुआली सिंह के पिता बिंदा सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार भुआली सिंह के विरुद्ध हुई पूर्व से उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है. दर्ज मामला में जमानत लेने के बाद पिता तथा पुत्र दोनों मिलकर अवैध शराब का धंधा करते आ रहे थे. किसी के द्वारा गुप्त सूचना मिली की भुआली सिंह नामक कारोबारी तरवारा बाजार में 180 एमएल के एक अदद शराब की बोतलें कहीं डिलीवरी करने लेकर जा रहा है. इसी सूचना पर एक पुलिस टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पॉकेट से शराब की एक अदद बोतलें बरामद हुई. बाद में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई. श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी कपड़ा बेचने की आड़ में लगातार कई महीनों से अवैध शराब का धंधा जोरों से करते आ रहा था. गिरफ्तारी के बाद में थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक विमलेश कुमार के फर्द बयान पर नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024