Siwan News

​पुलिस ने प्रेमी युगल को किया गिरफ्तार​

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गांव में 6 अप्रैल को जिस लड़की के अपहरण का मामला परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया था वह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शनिवार को सिवान स्थित बड़हरिया जीप स्टैंड से अपहृता तथा अपहरणकर्ता सोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामला प्रेम प्रसंग का निकल गया। पुलिस ने शनिवार को अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया जबकि अपहृता को न्यायालय में 164 के बयान और मेडिकल हेतु सिवान भेज दिया। अपहृता की बरामदगी और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि गांव के दोनों प्रेमी युगल शादी की नीयत से 6 अप्रैल की सुबह चार बजे घर से भागे थे। दोनों ने पुलिस के समक्ष यह बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं लेकिन दोनों के परिजन जब इस शादी का विरोध करने लगे तो ये मजबूरन घर से भागे। अपहृता ने पुलिस के समक्ष कहा कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था बल्कि स्वयं घर से अपनी मर्जी से अपने प्रेमी सोनू कुमार के साथ शादी करने की नीयत से गई थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024