[परवेज अख्तर की विशेष रिपोर्ट]
बिहार के हाजीपुर में गुलनाज नामक युवती को जलाकर मारने की घटना के तूल पकड़ लेने के बाद मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों परिजनों ने युवती के शव को रोड पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दुःखद घटना के 18 दिन बाद पुलिस को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वैसे अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही अन्य आरोपी को दबोच लेगी। इधर गुलनाज के परिवार का आरोप है कि वह उनके परिवार को धमका रहे हैं। बतादें कि 30 अक्टूबर की देर शाम को गुलनाज को गांव के ही 3 लोगों ने किरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया था।
घायल अवस्था में उसे हाजीपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वहां उसने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया था।गंभीर होने के चलते गुलनाज को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। 14 – 15 नवंबर की रात गुलजार की मौत हो गई थी।15 नवंबर को पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।15 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद चंद्रपुरा थाना के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था।अब 17 नवंबर को कहीं जाकर मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।गुलनाज के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें वह आपबीती बता रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…