परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना के कौड़िया वैश्य टोली के 25 वर्षीय युवक पिन्टू कुमार की मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में एक हत्यारोपित को पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार की. थानाध्यक्ष शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित मघरी गांव के अशोक सिंह का पुत्र अमित कुमार सिंह है. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई विजेंद्र सिंह ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें उसने मघरी गांव के अशोक सिंह, उसके भाई उत्तम सिंह, पुत्र अमित सिंह, विनोद सिंह व अमरजीत सिंह को आरोपित किया था. थानाध्यक्ष विपिन कुमार, एएसआई आफताब आलम ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्ता किया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…