Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस ने खोड़ीपाकड व बनसोही से शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाने के एएसआई सोचन राम ने शुक्रवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर थानाक्षेत्र के खोड़ीपाकड में छापेमारी कर कारोबारी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके घर से सात लीटर देशी महुआ शराब की बरामदगी हुई. उसके बाद पुलिस टीम को देख बगल के ही कारोबारी रमेश चौधरी फरार हो गया. उसके घर की तलाशी ली गई तो 375 एमएल का सात बोतल शराब बरामद हुआ. इधर पुलिस को देख कारोबारी रमेश चौधरी के दरवाजे से एक व्यक्ति अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने बाइक की डिक्की से एक लीटर महुआ शराब भी बरामद किया व बाइक छोड़ कर भागने वाले की पहचान लकड़ी नबीगंज ओपी के मुस्सेपुर निवासी हकीम कुमार साह के रूप में की गई.

उसके बाद पुलिस बरामद शराब व बाइक को जब्त कर जैसे ही बसंतपुर पहुंची की बनसोही में भी शराब बेंचने की सूचना मिली. पुलिस ने छापेमारी कर प्रेमचंद साह को 4 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने एक साइकिल पर टंगे झोले से 2 लीटर व कामेश्वर महतो के पान दुकान से 3 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. वहीं कारोबारी बृजकिशोर साह व कामेश्वर महतो पुलिस को देख फरार हो गए. पुलिस गिरफ्तार दोनो कारोबारियों को थाने लाकर पूछताछ की तो उनलोगों ने बताया की सारण के जनता बाजार थानाक्षेत्र के सोबीरपुर का रंजीत चौधरी शराब उपलब्ध कराता है. पुलिस ने उपरोक्त 7 लोगों को नामजद करते हुए कांड संख्या 364/20 दर्ज की है. गिरफ्तार दो कारोबारियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026