परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के टोलापुर निवासी सूदन साह के घर कुर्की करने टाउन थाने की टीम रविवार को पहुंची, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों की माने तो आरोपित सूदन साह के घर पर कोई संपत्ति नहीं होने के कारण कुर्की जब्ती नहीं की जा सकी।
इस संबंध में पूछे जाने पर टाउन थाना से आए सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि उक्त आरोपित पर टाउन थाना कांड संख्या 410/19 में मामला दर्ज है, लेकिन घर पर कुछ नहीं होने के कारण कुर्की नहीं की जा सकी। वहीं स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपित पर सिसवन थाना में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके घर पूर्व में भी कई बार कुर्की की कार्रवाई हुई है। टाउन थाने की टीम के साथ चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव, सिसवन थाना के एएसआइ शिवमंगल राम सशस्त्र बल के साथ मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…