तरवारा के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में लूट के दौरान गोली मार हत्या मामले में पुलिस पर गिरी गाज

  • डीआईजी के अनुशंसा पर चाड़ी बाजार स्तिथ चौकी प्रभारी निलंबित
  • डीआईजी पहुंचे सिवान, पुलिस पदाधिकारीयों संग की बैठक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित एसआइटी की टीम कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।वहीं शनिवार की सुबह डीआइजी विकास कुमार समाहरणालय पहुंचकर एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा एवं एसटीएफ के डीएसपी के साथ कांड की समीक्षा की।डीआइजी के निर्देश पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाड़ी पुलिस चौकी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक रघुनाथ यादव को निलंबित कर दिया तथा एक होमगार्ड जवान पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया।

शनिवार की सुबह से आक्रोशित लोगों ने बाजार की सभी दुकानों को बंद कर दिया और तरवारा- हरिहरपुर मुख्य सड़क को जाम कर अगजनी की और बदमाशों की गिरफ्तारी और दुकानदारों की सुरक्षा की मांग की।सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसपी श्री शैलेश कुमार,एसडीपीओ सदर,फिरोज आलम, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित,इंस्पेक्टर महराजगंज प्रमोद कुमार सिंह,थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बड़हरिया, जामो बाजार,गोरेयाकोठी थाना की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित दुकानदार एवं ग्रामीणों को घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने और दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया करवाने की आश्वासन देकर जाम हटवाया।
—–

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026