जिला

मोतीछापर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मोतीछापर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चोरी व लूट की घटना में शामिल दो अलग -अलग गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया से रुबरु एसपी नवीनचंद्र झा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के मोतीछापर में हुई चोरी में सात लोगों का गैंग काम करता था। तारबाबू राजभर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नीरज कुमार राजभर फरार हो गया। 24 वर्षीय तारबाबू राजभर व फरार नीरज राजभर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, वहीं पकड़ा गया 21 वर्षीय मुन्ना राजभर, 26 वर्षीय विजय राजभर, 34 वर्षीय जाहिद अली, 36 वर्षीय आबिद मियां व 38 वर्षीय बोतल अली चोरी का सामान छिपाने का कार्य करते थे। इनके पास से साड़ी, धोती, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मीडिया से रुबरु एसपी ने इस दौरान बताया कि 18 जुलाई की रात नौतन प्रखंड प्रमुख के ससुर व राजेश पांडेय के पिता प्रभुनाथ पांडेय की बाइक छीन ली गई थी। इसमें कुख्यात विकास सिंह व विनय सिंह की संलिप्पता उजागर हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो से तीन लोग फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। विकास कुमार यादव के पास से कट्टा मिला है। मैरवा व नौतन में लूट व हत्या से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

रेकी कर चोरी की घटनाओं को देते अंजाम

मैरवा में चोरी की घटनाओं में शामिल गिरफ्तार किए गए चोर पहले चोरी वाले घर या दुकान की रेकी करते थे। उसके बाद घटना को अंजाम देते थे। जो घर खाली मिलता उसका ताला तोड़कर या घर के पीछे के रास्ते से खिड़की या छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि अभी इनका नया-नया गैंग है। सभी दुबले-पतले किस्म के हैं। इनका टारगेट रेकी करने के बाद किसी भी घर में चोरी करना होता है।

महादेवा क्षेत्र में नहीं रूकी चोरी तो कार्रवाई तय

सीवान शहर के महादेवा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को एसपी नवीनचंद्र झा ने गंभीरता से लिया है। पिछले कुछ दिनों में महादेवा ओपी क्षेत्र में चोरी व लूट की नित नई घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी रह रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस मामले पर सख्ती बरतते हुए एसपी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि महादेवा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई तो कार्रवाई तय है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024