Categories: छपरा

सारण के तरैया में स्प्रिट तस्करी को लाने के दौरान पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

छपरा: पुलिस ने इस मामले में सारण जिले के तरैया थाना के भगवतपुर निवासी विक्की कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पेशे से गाड़ी चालक है आरा जिले के संदेश थाना पुलिस ने स्प्रिट तस्करी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही ट्रक पर लदे करीब 39 गैलन स्प्रिट के साथ एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि, अन्य भाग निकले। इसे लेकर संदेश थाना में आठ के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। रैकेट का तार पड़ोसी जिला छपरा से लेकर झारखंड के डाल्टेनगंज से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में सारण जिले के तरैया थाना के भगवतपुर निवासी विक्की कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पेशे से गाड़ी चालक है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि धंधेबाज 407 मिनी ट्रक से अवैध स्प्रिट लोड कर नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे के रास्ते छपरा की ओर जा रहे थे कि इस बीच गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर संदेश चौक के समीप पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। किसी को शक नहीं हो इसलिए ट्रक के ऊपर प्लास्टिक के बोरों में पशु चारा लोड किये थे। बाद में तलाशी के दौरान पुलिस ने ऊपर से पशु चारा हटाया तो नजारा देखकर सभी दंग हो गए। नीचे ब्लू रंग का गैलन भरा हुआ था। करीब 40 लीटर का 39 डब्बा एवं एक 200 लीटर का एक ब्लू रंग का ड्राम बरामद किया गया। जिसमें करीब 1760 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद हुआ है।

शराब निर्माण के लिए तरैया लेकर जा रहे थे स्प्रिट

पुलिस के अनुसार अवैध शराब निर्माण के लिए स्प्रिट को ले जाया जा रहा था। अवैध स्प्रिट झारखंड के डाल्टेनगंज से सारण के तरैया के लिए लोड हुआ था। लाइनर का करने वाले झारखंड के चास बोकारो, हाउस नम्बर-734, राणा प्रताप नगर निवासी विक्की कुमार शर्मा, सारण के शाहनेबाजपुर, तरैया निवासी विकास कुमार, बलीराम महतो, महरौली, सारण निवासी कामेश्वर महतो, हजारीलाल उर्फ मंगल राम व चास बोकारो निवासी कमलेश कुमार सिंह की पुलिस को इस रैकेट में तलाश है। झारखंड के चास बोकारो निवासी विक्की कुमार शर्मा डाल्टेनगंज से स्प्रिट लोड कर भिजवाया था। बलीराम महतो व कामेश्वर महतो को डिलेवरी देना था। पटना उत्पाद विभाग की टीम को भी इसकी भनक थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024