सिवान में कपड़ा व्यवसाई हत्या मामले में पुलिस ने हमलावर को पकड़ा

  • मृतक के कमरे से पुलिस ने बरामद किया एक लोडेड मैगजीन
  • गुटका का थूक शरीर पर पड़ने पर  हमलावर गोलू ने बक झक के बाद मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार की रात्रि  शहर के सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुराना किला पोखरा मोहल्ले में यूपी के कपड़ा व्यवसाई की हत्या के मामले में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.घटना के बाद पुलिस ने मृतक के कमरे से एक लोडेड मैगजीन बरामद किया.पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के शाह गाजी नगर निवासी  नवाब हसन के पुत्र एहसान की गोली मारकर हत्या हुई थी.  उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस  घटनास्थल पर पहुॅची. जहां मृतक अहसान के किराये का कमरा से एक लोडेड मैगजिन जिसमें 7.65 एम. एम. का दो जिंदा गोली एवं 02 खोखा बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि मृतक अपने तीन अन्य साथियों के साथ पुरानी किला पोखरा स्थित कैश अनवर के तीन मंजिला मकान में काफी दिनों से रहता था तथा घुम घुमकर कपड़ा बेचने का काम करता था.उन्होंने बताया कि गुटका चबाकर थुक फेंकने के क्रम में पुरानी किला पोखराा निवासी जावेद मियां के पुत्र गोलू ,उम्र 18 वर्ष के शरीर पर पड़ जाने के कारण गोलू एवं एहसान के बीच झड़प के बाद गोलू द्वारा एहसान को गोली मार दिया गया है.

पुलिस द्वारा गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के संबंध में मृतक के साथी अमजद के फर्द बयान के आधार पर गोलू  के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित ,सराय ओपी प्रभारी श्री तनवीर आलम एवं राजेश्वर सिंह शामिल थे .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026