परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर सुदर्शन चौक के समीप से बोलोरो की चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. इस संबंध में वाहन मालिक गोपालगंज निवासी चंद्रशेखर सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है .उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि रविवार की दोपहर में अपने बोलेरो वाहन से महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती में मृतक पुष्कर सिंह के शव को देखने के लिए आया था.
शव को देखने के बाद वापस लौट रहा था तभी देखा कि मेरी बोलेरो वाहन कुछ लोग लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद मेरे साथ एक अन्य वाहन से आए अल्ताफ हुसैन और मैं वाहन का पीछा करते हुए आगे बढ़ने लगे. जिसके बाद देखा गया कि वह चोर बोलेरो लेकर श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं.
हम लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी तभी पुलिस भी वाहन की पीछा करने लगी इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया गया.पकड़े गए चोरों की पहचान मुकेश कुमार और धनु के रूप में की गई पुलिस के पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अन्य चार साथियों का नाम भी बताया जिसके बाद पुलिस वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…