परवेज अख्तर/सिवान :- भगवानपुर मुख्यालय बाजार में शुक्रवार को पीछा करके पुलिस ने देशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव के ललन कुमार, विगन कुमार व प्रदीप चौधरी हैं.
उनके पास से दो बाइक पर लादकर बेंचने के लिए ले जाए जा रहे 75 लीटर महुआ का बना देशी शराब बरामद हुआ. तीनों धंधेबाज शराब को बाइक के डिक्की व बोरा में रखकर बेंचने के लिए ले जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि तीनों धंधेबाजों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…