Categories: पटना

घर पर चढ़कर फायरिंग के मामले में पुलिस कांस्टेबल का बेटा तीन के साथ गिरफ्तार, डेढ़ लाख में तय हयी थी बात, 68 हजार रुपये लेकर की फायरिंग

पटना: एसके पूरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में बीते दिनों हुई घर पर चढ़ कर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मामले का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपी के कब्जे से पांच खोखा, दो बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार जमीन कारोबारी अमित कुमार के कहने पर प्रिंस पांडे ने फायरिंग की थी. वहीं प्रिंस पांडे पुलिस कांस्टेबल का बेटा बताया जा रहा है।

बता दें कि राकेश कुमार उर्फ गुड्डू और अमित कुमार के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है. इस बीच दहशत फैलाने लिए अमित कुमार ने प्रिंस पांडे से फायरिंग के लिए सौदा किया. दोनों के बीच डेढ़ लाख रुपये में सौदा फिक्स हुआ. इसके बाद अमित ने प्रिंस के अकाउंट में 68 हजार रुपये दिये. इसका पुलिस ने खुलास किया है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की. इस बीच पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वहीं गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच खोखा, दो बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने फायरिंग कर वारदात का वीडियो भी बनाया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026