Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के तरवारा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

परवेज अख्तर/ सिवान :- जिले के जी.बी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चोरवा पकड़ी सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह लॉक डाउन का उल्लंघन करने तथा सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने पर पुलिस ने लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए लोगों पर चटकाई लाठियां। पुलिस की कार्रवाई के बाद सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपनी अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे।

सीओ विकास कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही थी वहीं सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ी कर लोगों द्वारा यातायात बाधित किया जा रहा था। कई बार हिदायत देने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ होने से लोगों में संक्रमित होने का भय बना हुआ है। कोविड-19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने व्यापारियों को हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026