Categories: पटना

लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कंपनी का कर्मी ही निकला लुटेरा, 39.80 लाख रुपये बरामद

पटना: अंकित मेटल एण्ड पावर लि. पश्चिम बंगाल के पटना स्थित कार्यालय, एग्जिबिशन रोड में हुए 57 लाख 49 हजार रूपये लूट काण्ड का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया की एक सितम्बर को सूचना मिली कि अंकित मेटर एण्ड पावर लि. के एग्जिबिशन रोड, पटना स्थित कार्यालय में उनके स्टाफ से अज्ञात 03 अपराधकर्मियों द्वारा 57 लाख 49 हजार रूपये को बड़ी राशि की लूट हुई है।

एग्जिबिशन रोड जैसे सघन व्यवसायिक इलाके में घटित इस गंभीर अपराधिक वारदात की सूचना पर तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक , पटना द्वारा स्वयं अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं इस प्रकार के गिरोह के पुनः सक्रियता को रोकने हेतु तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक मध्य, पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम को भी लगाया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक नगर, थानाध्यक्ष गांधी मैदान आदि शामिल थे। टीम द्वारा लगातार घटनास्थल का निरीक्षण, जिस कर्मचारी के साथ घटना घटी थी, उसका बयान एवं इस क्षेत्र के सक्रिय अपराधकर्मियों के संबंध में जानकारी लिया जाने लगा। अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक एवं तकनीकी संसाधनों की भी मदद ली गई। इस संदर्भ में गांधी मैदान थाना कांड संख्या -448 / 21, दिनांक -08.09.21 धारा 394 भा. द. वि. दर्ज किया गया है।

पूछताछ में कंपनी के स्टाफ ने अपने बयान में बताया कि मुझे 3 अपराधियों द्वारा शराब के बोतल को तोड़कर मेरे ऊपर शराब डाल जला देने भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया एवं बुरी तरह मारपीट भी की गई। कंपनी के स्टाफ के बयान में बार – बार विरोधाभाष आ रहा था। टीम द्वारा सभी घटनाक्रमों के विश्लेषण से स्पष्ट हो रहा था कि घटना में कम्पनी के कर्मचारी को ही मिलीभगत है। इसके बाद फिर से उस कर्मचारी से सघन पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल किया एवं बताया कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता वह स्वयं है एवं मालिक व पुलिस को चकमा देने की नीयत से लूट के षड्यंत्र को स्वयं इसने ही रचा था। तत्काल इसके निशानदेही पर इसके भाई के किराये के लॉज कदमकुआं थानान्तर्गत बुद्धमूर्ति के पास से 39 लाख 80 हजार रूपये नगद बरामद किये गये। शेष रूपयों के बारे में इसने बता कि वह राशि इसने अपने चचेरे साले को दे दिया है। गिरफ्तार कर्मी का नाम रवि भाष्कर बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026