Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

असांव में अधेड़ महिला की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाने के बिकउर गांव में रविवार की रात पत्थर से कूच कर हुई अधेड़ महिला की हत्या के मामले में पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस विभिन्न बिदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि बिकउर गांव में रविवार की सुबह कुबेर भगत की पत्नी कांति देवी टहलने गई थी।

जब देर तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी ग्रामीणों ने कांति देवी का शव गांव के कब्रिस्तान के पास झाड़ी में देख इसकी सूचना स्वजन व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका के देवर उत्तीम भगत के आवेदन में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन पुलिस हत्या के कारण को लेकर असमंजस में पड़ी हुई है। हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026