Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस अंगुलियों का फिंगर प्रिंट निकलवा दी तो हो सकता था खुलासा

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जामो थाना क्षेत्र के बाल्डीहा गांधी आश्रम स्थित झारी से 22 वर्षीय मृत महिला के शव 15 मई की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बरामद किया था लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पोस्टमार्टम कराने के बाद भी मृत अज्ञात महिला का पहचान अब तक नहीं कर पाई है ग्रामीण सूत्र की माने तो पुलिस अगर मामले में रूचि लेती और उक्त महिला का दोनों हाथों की अंगुलियों का फिंगर प्रिंट निकलवा दी तो निश्चित ही महिला की नाम ग्राम एवं थाने की पहचान आसानी से हो जाती और हत्यारों द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने का खुलासा भी आसानी से हो जाता किंतु अब तक पुलिसिया कार्रवाई पूरी गंभीरता के साथ नहीं किए जाने की वजह से खुलासा नहीं होने पर तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है लोग कह रहे थे कि गत वर्ष 2014 के मई माह में ही बाल्डीहा गांव के मुख्तार साईं अपने घर में अपने अकेली पोती 16 वर्षीया को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अपने ही खेत में कुदाल से खोदकर गाड़ दिया था और ग्रामीणों के रुचि पर पुलिसिया कार्रवाई किए जाने से उक्त बच्ची का शव बरामद हुआ था यह घटना इसके पूर्व भी ऐसी घट चुकी है उद्भेदन नहीं होने से बाल्डीहा गांव के लोग पुलिस की निष्क्रियता बताने से नहीं हिचक रहे हैं वही इधर जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद से शुक्रवार की शाम बताया है कि स्थानीय चौकीदार राजेश्वर पासवान के लिखित बयान पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 75 बटा 19 दर्ज कर मामले को पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है शीघ्र ही हत्याकांड का अंजाम देने वाले हत्यारों तक पुलिस पहुंच कर उन्हें जेल के सलाखों में डाल देगी।।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026