बिहार की सबसे बड़ी बैंक लूटकांड में पुलिस मिली कामयाबी, लूट के 93 लाख रुपये बरामद, मामले में दो महिला समेत 9 गिरफ्तार

परवेज अख्तर एडिटर इन चीफ:
हाजीपुर में एचडीएफसी बैंक से एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपए लूट मामले में एसआईटी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की राशि में से एसआईटी की टीम ने 93 लाख से ज्यादा रुपये बरामद कर लिए हैं। रुपये की बरामदगी मुजफ्फरपुर से की गई है। यहां से मां- बेटे के साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से कई लोगों को पुलिस दबोचा है।बताया जाता है कि पुलिस को मुजफ्फरपुर जेल और लूटकांड के सीसीटीवी फुटेज से कई सूत्र मिले थे। जिसके आधार पर एसआईटी की टीम ने मुजफ्फरपुर के सकरा में अपराधियों को पकड़ने के लिए सारी ताकत झोंक दी। यहां के साथ मुजफ्फरपुर के दूसरे स्थान से लूट की राशि बरामद की गई। इस कार्रवाई में पटना एसटीएफ के साथ समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर पुलिस शामिल थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुजफ्फरपुर जिले से ही देर रात में एसआईटी ने कुछ रुपये बरामद कर लिये थे। यहां से पुलिस को कुछ और जानकारी हासिल हुई थी।

जिसके बाद पुलिस ने अहले सुबह सकरा में छापेमारी की, यहां से पुलिस ने रुपये से भरा एक बक्सा बरामद किया और मां- बेटे को पकड़ा। रुपये से भरे बक्से में कितने रुपये थे, ये बताने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि लूट की राशि में से आधे से ज्यादा रकम पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा कुछ रुपए बिहार के बाहर से भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इतनी बड़ी लूट के बाद एसआईटी की टीम की कार्रवाई काफी संवेदनशील मानी जा रही है, जिसके कारण कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बुधवार के दिन भर वैशाली एसपी समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में रहे और कार्रवाई की।सूत्र बताते हैं कि बरामद राशि बढ़ भी सकती है, क्योंकि बुधवार के दिन भी छापेमारी चली थी। बताया जाता है कि मामले के संबंध में गुरुवार को पुलिस जानकारी दे सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026