✍️परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप ठेकेदार पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने गोदाम के समीप लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है.बताते चलें कि मोहद्दीपुर गांव निवासी मोहम्मद असलम का पुत्र गुलाम सावरी उर्फ मिंटू सोमवार की संध्या अपने एक अन्य मित्र के साथ एफसीआई गोदाम के पास स्थित धर्म कांटा पर बैठ कर बात कर रहे था. तभी तकरीबन 7:45 बजे के करीब बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधी आए और गुलाम सावरी और मिंटू को गोली मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायां जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जहां वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. इधर घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफसीआई गोदाम के समीप लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंघाल रही हैं. ईधर पुलिस की माने तो जिस बाइक पर अपराधी आए थे वह स्प्लेंडर बाइक था.वहीं पुलिस का यह भी कहना हैं कि घायल मिंटू के परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया हैं. पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…