दरौली

पुलिस पकड़ से बाहर है मुरली मनोहर पांडेय का हत्यारा

पांच माह पूर्व की गई थी मुरली की गोली मारकर हत्या

पुत्र के बयान पर सात हुए थे नामजद

घूम-घूमकर परिजनों को दे रही केस उठाने की धमकी

एक पखवारे पूर्व एक आरोपित का हो चुका है निधन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी मुरली मनोहर पांडेय (57) का मुख्य हत्यारा पांच माह बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है। इसकी गिरफ्तारी पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। उधर उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में भय एवं दहशत का माहौल है। परिजनों को यह आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कहीं घटना की पुनरावृत्ति दर्ज मुकदमे को लेकर न कर दें। परिजनों का कहना है कि पुलिस निष्क्रियता के चलते वह इलाके में खुलेआम घूम रहा है और मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दे रहा है। इससे परिजनों में भय एवं दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी मुरली मनोहर पांंडेय की हत्या 9 नवंबर 18 की सुबह करीब आठ बजे भूमि विवाद को लेकर कर दी गई थी। इस घटना में मृतक के पुत्र अजय कुमार पांडेय के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी कांड सं. 285/18 धारा 147, 148, 149, 302, 338 तथा आर्म्स एक्ट के तहत गांव के ही सनोज पांडेय, धनोज पांडेय समेत सात लोगों को आरोपित किया गया था। इसमें एक आरोपित सरल पांडेय की आकस्मिक निधन एक पखवारा पूर्व हो गया। दर्ज कांड के सूचक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपित सनोज पांडेय एक अपराधी छवि का व्यक्ति है जिसका सांठगांठ हमेशा अपराधियों से रहा है। वह इलाके में घूम-घूम कर धमकी दे रहा है। जब सकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाती है तारे पुलिस टाल मटोल कर देती है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाई तो आगे न्याय के लिए वरीय पदाधिकारियों के यहां जाने को विवश होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026