परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े छह मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट से जुड़े मामले में शनिवार को अभियोजन पक्ष ने अपना बहस समाप्त कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में चार मामले पूर्व से सुनवाई के लिए निश्चित थे। पुलिस पदाधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर में परीक्षा के दौरान मारपीट से जुड़े मामले में गत दो तिथियों से अभियोजन की ओर से चल रहा बहस शनिवार को समाप्त हो गया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह मामले में बहस कर रहे थे। बहस समाप्त होने के पश्चात अदालत ने बहस के लिए बचाव पक्ष को निर्देश देते हुए तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में अन्य तीन मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। उधर विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में दो सेशन मामलों की सुनवाई हुई। उप मुखिया विश्वनाथ यादव पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में गवाही के लिए तिथि निश्चित थी, किंतु अदालत में गवाह नहीं आने की वजह से अदालत ने सभी गवाहों पर जमानतीय वारंट निर्गत कर दिया। आर्म्स एक्ट से जुड़े एक दूसरे मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन के अलावा मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…