✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के सभी थानों में लंबित कांडों के निबटारे में कई थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।वर्ष 2022 कई सनसनी घटनाओं के कारण पुलिस के लिए परेशानी भरा रहा। 2022 में जिले में पूर्व से लंबित कांडों की संख्या 7969 है।जबकि प्रतिवेदिन कांडों की संख्या सात हजार तीन सौ 94 है,वहीं निषपादित कांडों की संख्या नौ हजार आठ सौ 47 है।माह नवंबर के अंत में पांच हजार पांच सौ 16 लंबित कांडों की संख्या है।लंबित कांडों के धीमे निष्पादन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित थाना को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है।खासकर हत्या,लूट,दुष्कर्म और पुलिस पर हमले से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच तेजी से करने को कहा गया है।
अपराधिक घटनाओं का 2022 बना रहा गवाह
आम लोग भयभीत रहे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा होने के बीच बढ़ती अपराधिक घटनाओं का 2022 गवाह बना रहा।इसके पूर्ववर्ती वर्ष 2021 में जहां 12 महीनों में हत्या की 98 घटनाएं हुई।वहीं बीते वर्ष 2022 में 93 हत्या की घटनाओं ने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया। डकैती दोनों वर्ष 12- 12 हुई। जबकि पूरे साल लोग चोरी की घटनाओं से परेशान रहे थे। 2021 में 1272 चोरी है जबकि 2022 में 1204 चोरी की घटना हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…