छपरा: होली एवं शब ए बारात पर्व को जिला अन्तर्गत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर आज सोनपुर थाना और हरिहरनाथ ओपी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में, मसरख थाना एवं पानापुर थाना अन्तर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा के नेतृत्व में, सहजीतपुर थाना एवं जनताबाजार थाना अंतर्गत अंचल पुलिस निरीक्षक एकमा के नेतृत्व में, अवतारनगर और डोरिगंज थाना अंतर्गत पु0नि0 धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में तथा बनियापुर थाना अंतर्गत सुश्री ज्योति कश्यप पुलिस उपाधीक्षक (परी0) के नेतृत्व में संवेदनशील गांव,मुहल्ला, स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया, जिसमे सम्बन्धित थानाध्यक्ष,अंचल पुलिस निरीक्षक और थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनों से होली एवं शब- ए-बारात पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…