परवेज़ अख्तर/सिवान : गुरुवार की शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता गांव में एक बच्चे के अपहरण की अफवाह में पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ चक्कर काटते रहे। सभी चौक चौराहों पर वाहन जांच शुरू कर दिए गए। सूचना पर सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय घटना स्थल पहुंचे और जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि छाता गांव से सूचना मिली कि एक बच्चे का अपहरण बोलेेरो से कर लिया गया है। सूचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट किया गया। घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की, तो एक महिला ने बताया कि एक बोलेरो से कुछ लोग आए और सड़क किानारे खड़े एक बच्चे को लेकर चलते बने। लेकिन पास में स्थित उर्दू स्कूल व मुखिया से जानकारी ली गई तो किसी बच्चे की मिसिंग की जानकारी नहीं मिली। कुछ दूरी पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला किया, लेकिन उसमें कोई बोलेरो दिखाई नहीं दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…