परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाने के सअनि संतोष कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ सोमवार को हसनपुरा के विभिन्न जगहों पर चल रहे जुआ के अड्डों पर रेड किया. इस दौरान पुलिस ने दाहा नदी के किनारे अरंडा शिवाला घाट के समीप, नरवा घाट के किनारे चल रहे जुआ अड्डे के पर रेड किया. छापेमारी के दौरान जुआरियों में हड़कंप मच गया. पुलिस को देखते ही जुआरी मौके से भाग गये.
आपको बता दें कि हसनपुरा में जुआ के कुछ ऐसे अड्डे हैं. जहां प्रतिदिन लाखों रुपये का दाव जुआरी खेलते है. जुआरी हारे या जीते लाभ जुआ अड्डा संचालक को ही होता है. इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थल पर जुआ हो रही है. तभी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. लेकिन जुआरी भाग निकले. थाना क्षेत्र में जुआरिओं की खैर नहीं है. एक-एक कर उनके सभी ठीकानों पर छापेमारी की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…