बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पुलिस ने की छापेमारी, चर्चाओं का बाजार गर्म

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सारण डीआइजी कार्यालय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में जीबी नगर थाना की टीम ने बड़हरिया विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने सीजर भी बनाया, लेकिन उसमें कुछ बरामदगी की सूचना नहीं दी गई।घटना तीन दिन पूर्व की है।जानकारी के अनुसार,जिस समय पुलिस टीम पूर्व विधायक के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी,उस समय श्याम बहादुर अपने घर पर ही मौजूद थे।यह छापेमारी घर में शराब की मौजूदगी को लेकर की गई थी। इस दौरान पुलिस ने हर बिंदु पर जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।इधर,गुपचुप तरीके से हुई छापेमारी की बात पुलिस स्वीकार तो रही है,लेकिन स्पष्ट रूप से यह बताने में कतराती रही कि सारण डीआइजी कार्यालय से शराब बरामदगी की सूचना पर निर्देश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हमेशा चर्चा में रहते हैं श्याम बहादुर

बतादें कि पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह अपने अजब-गजब अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।कभी डांसरों के साथ डांस करना,कभी डांस करते हुए वोट मांगना,खांटी अंदाज में अपनी बात रखना ऐसी कई वजहों से श्याम बहादुर सिंह सुर्खियों में रहते हैं।इनका डांसरों के डांस करने का वीडियो अक्सर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026