Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घोड़गहिया चँवर स्थित तालाब से पुलिस ने शव किया बरामद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के घोडगहिया चँवर में पुलिस ने बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक की शव पुलिस ने शव बरामद किया है.तालाब में शव होने की खबर जैसे ही लोगों को हुई. पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव देखने के लिये सभी लोग तालाब की दौड़ पड़े.तालाब में शव औंधे मूंह तैर रहा था. तालाब से शव निकालने के पश्चात मृतक की पहचान चौकीदार कन्हैया यादव के 26 वर्षीय पुत्र अक्षय यादव ग्राम घोड़ागहिया निवासी के रूप में की गयी.घटना के सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई दहाड़ परिजन दहाड़ मारकर रोने विलखने लगे. क्षण भर में चीख चित्कार से समूचा वातावरण गमगीन हो गया.पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया जा रहा है कि बिते कल शाम को मृतक अक्षय यादव गांव में ही आयी बरात में आर्केस्ट्रा देखने गया था. तब से वापस घर नहीं लौटा था.

इधर अक्षय के सकुशल घर नहीं लौटने पर परिजन काफी चिंतित होने लगे. सारी रात खोज बीन की गयी. लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका था. तभी बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उक्त तालाब में एक शव देख हो हल्ला किया. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश मंडल घटना स्थल पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकवाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के पश्चात अटोप्सी के लिये सीवान भेज दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को प्रथम  दृष्टया देखने से युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई प्रतीत होती है. लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे है. मृतक के पिता कन्हैया यादव स्थानीय थाने में चौकीदार है.मृतक की शादी 2015 में हुई थी.मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र यथा खुशबू कुमारी (3), पीयुष कुमार (2) व निक्की 9 माह शामिल है. मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था और खेतीबाड़ी करता था.घटना के पश्चात मृतक की पत्नी राजांती देवी सहित सभी परिजनों का रोरोकर हाल बुरा हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026